|
क्लस्टर सूक्ष्म, लघु, मध्यम और यहां तक कि बड़े उधमों का एक समूह होता है; जिनमें एक ही प्रकार की वस्तुओं (अथवा सेवाओं) का उत्पादन होता है और जो भौगोलिक दृष्टिकोण से कुछ गावों में अथवा एक ही शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में या एक ही ज़िले के कुछ विकास खंडों में संकेंद्रित होते हैं| यदि किसी उधम समूह में सूक्ष्म, लघु अथवा मध्यम और बड़ी सभी प्रकार की कंपनियां शामिल होती है तो उसे औधोगिक क्लस्टर कहा जाता है| कपड़ा, इंजीनियरिंग, रसायन आदि जैसे पांरपरिक वस्तुओं का उत्पादन करने वाले उधम समूहों को पांरपरिक विनिमार्ण कलस्टर कहा जाता है| कपड़ा, इंजीनियरिंग, रसायन आदि जैसे पांरपरिक वस्तुओं का उत्पादन करने वाले उधम समूहों को पांरपरिक विनिमार्ण कलस्टर कहा जाता है| साँफ्टवेयर, बायोटेक आदि जैसे उच्च प्रौधोगिकी वाले उत्पादों वाले उधम समूहों को हाईटेक (उच्च प्रौधोगिकी) कलस्टर कहा जाता है| पर्यटन, परिवहन आदि जैसी सेवाओं संबंधी उत्पाद प्रदान करने वाले उधम समूहों को सेवा कलस्टर कहा जाता है| परंतु केवल सूक्ष्म उधमों वाले क्लस्टरों को सूक्ष्म उधम समूह (माइक्रो इंटरप्राइज़ क्लस्टर) कहतें हैं| वे सूक्ष्म उधम समूह जिनमें हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद तैयार होतें हैं, कारीगर (आर्टीजन) क्लस्टर कहलाते हैं|
|