|
|
|
DETAIL
STORY |
|
|
|
|
|
|
विनिर्माण आधारित आर्थिक वृद्धिः प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां
- अरूप मित्रा |
सकल कारक उत्पादकता वृद्धि यानी टीएफपीजी को महत्वपूर्ण ढंग से बढ़ाने की जरूरत है। खासकर उन उद्योगों में जिनमें निर्यात की संभावना है और जिसके जरिए संपूर्ण आर्थिक वृद्धि को बढ़ाया जा सकता है। बिना टीएफपीजी के भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाई नहीं जा सकती। भारतीय विनिर्माण निर्यात का मुद्दा काफी कठिन है, लेकिन समावेशी विकास लाने के लिए भारत के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। समाधान प्रारंभिक तौर पर विनिर्माण आधारित आर्थिक वृद्धि में ही है जिसे विनिर्माण निर्यात के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
विकसित देशों का इहिास बताता है कि आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण निर्धारक औद्योगिकीकरण है। विकासशील देशों के संदर्भ में एसजिरमइ और वर्सपेजेन (2011) के अनुसार, सन् 1990 के बाद से विकास व वृद्धि के लिए विनिर्माण प्रक्षेत्र पहले से कहीं ज्यादा कठिन होते जा रहा है। उन्होंने शिक्षा और आय के उत्पादनजन्य पारस्परिक प्रभाव की दिलचस्प बातें कही हैं। देलास और कुबि (2001) के अनुसार, आर्थिक विकास के शुरुआती चरण में श्रमिक औद्योगिकीकरण वृद्धि के मुख्य निर्धारक होता है। वे उपकरण निवेश के जरिए औद्योगिकीकरण के हालिया दावे से अलग विचार रखते हैं। वे श्रमिक बल की बनावट में निवेश की बातों पर बल देते हैं और रोजगारजन्य औद्योगिकीकरण की नीतियां उनकी आर्थिक विकास की कामयाबी की कुंजी हो सकती है।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
Regional Languages
|
|
|
|
नियमित
लेख |
झरोखा जम्मू कश्मीर का : कश्मीर में रोमांचकारी पर्यटन |
जम्मू-कश्मीर विविधताओं और बहुलताओं का घर है| फुर्सत के पल गुजारने के अनेक तरकीबें यहाँ हर आयु वर्ग के लोगों के लिए बेशुमार है| इसलिए अगर आप ऐडवेंचर टूरिस्म या स्पोर्ट अथवा रोमांचकारी पर्यटन में रूचि रखते हैं तो जम्मू-कश्मीर के हर इलाके में आपके लिए कुछ न कुछ है.
|
|
|
|
|
|
|