|
दूरसंचार संभवत: भारत में सबसे ज्यादा तेजी से विकास करने वाला सेवा क्षेत्र का उद्योग है जिसके प्रभाव को पूरे देश में महसूस किया जाता है | प्रासांगिक आधिकारिक आंकडा इस कथन का प्रमाण है |
दूरसंचार नेटवर्क में 2010 के दौरान 40 प्रतिशत से ज्यादा विस्तार हुआ इस दौरान 21 करोड , 61 लाख , 30 हजार (216.13 मिलियन) अतिरिक्त कनेक्शन लगे | 31 अक्तूबर 2011 को 74 करोड ,21 लाख ,30 हजार टेलीफोन लग चुके थे जबकि पिछले साल उसी तारीख को 52 करोड 67 लाख वायरलेस कनेक्शन थे | इसके साथ भारतीय दूरसंचार क्षेत्र की स्थिती काफी मजबूत हो गई है | ग्यारहवीं योजना के अंत तक 60 करोङ कनेक्शन लगाने का लक्षय 2010 की फरवरी तक ही पूरा हो चुका है |
|