|
|
|
DETAIL
STORY |
|
|
|
|
|
|
पर्यटन उद्यमिताः संभावित क्षेत्र
जी. अंजनेय स्वामी |
पर्यटन अपने आप में एक अप्रतिम उत्पाद है। इसलिए इसमें पैकेजिंग और विपणन की तमाम संभावनाएं मौजूद हैं। चूंकि यह क्षेत्र अभी भारत में व्यवस्थित रूप से विकसित हुआ नहीं है इसलिए उद्यमियों के लिए एक खुला आकाश मौजूद है। एक तरफ तो इस क्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर पर्यटकों को लुभाया जा सकता है तो दूसरी तरफ उनके लिए जरूरी सहायताओं को भी कारोबार का रूप दिया जा सकता है। कुछ पर्यटन पोर्टलों ने इस दिशा में आधी-अधूरी शुरुआत की है। ऊर्जावान उद्यमी इस रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए आगे आ सकते हैं।
आर्थिक विकास के लिए समाधान की खोज हेतु अपने शोधों में अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं ने आम लोगों की आतंरिक शक्ति और उद्यमिता कौशल को संकुचित कर देखा है। संसाधनों की जो भी आपूर्ति और संभावना हो, उनमें तब तक किसी भी तरह का परिवर्तन संभव नहीं है, जब तक कि इन सभी संसाधनों को किसी उद्यमी द्वारा प्रयोग में नहीं लाया जाता है। इस लिहाज से एक उद्यमी को एक परिवर्तन कारक एवं उत्प्रेरक के रूप में वर्णित किया जाना ही उचित होगा। उद्यमियों को उनकी दूरदृष्टि, प्रेरणा और प्रतिभा के कारण जाना जाता है, जो कि अवसरों को पहचानने और समाज के कल्याण के लिए उनका दोहन करने में दक्ष होते हैं। उद्यमी संसाधनों के लिए आर्थिक मूल्य प्रदान करते हैं। पीटर ड्रकर (2009) के अनुसार हर खनिज तब तक एक चट्टान और हर पौधा तब तक एक खरपतवार ही है जब तक कि कोई उसका प्रयोग नहीं खोज लेता है। वे अपने अथक उद्यम से देश के भौतिक कल्याण में वृद्धि करते हैं। जोर्ज गिल्डर के अनुसार हम सभी अपने जीवन यापन और प्रगति के लिए उन विशेष पुरुषों/महिलाओं के साहस और रचनात्मकता पर निर्भर हैं जो जोखिम उठाकर हमारी सम्रद्धि में वृद्धि करते हैं।
जैसा कि मेयर और बाल्डविन कहते हैं जब आर्थिक स्थितियां अनुकूल होती हैं तो विकास एक प्राकृतिक परिणाम के स्वरूप स्वतः ही नहीं होता है, बल्कि उसके लिए एक उत्प्रेरक एवं कारक की आवश्यकता होती है और इसके लिए एक उद्यमिता की गतिविधि की आवश्यकता होती है। इस संदर्भ में यह ध्यान दिया जा सकता है कि एक उद्योग के रूप में पर्यटन आरंभ हो चुका है और पूरे ही विश्व में एक प्रभावी दर के साथ बढ़ रहा है। सर्विस सेक्टर में, पर्यटन एक बेहतर विकल्प साबित हुआ है, और इसके लिए कम पूंजी और व्यापार स्थापित करने की सुगमता जैसे गुणों को आभार व्यक्त किया जा सकता है।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
Regional Languages
|
|
|
|
नियमित
लेख |
झरोखा जम्मू कश्मीर का : कश्मीर में रोमांचकारी पर्यटन |
जम्मू-कश्मीर विविधताओं और बहुलताओं का घर है| फुर्सत के पल गुजारने के अनेक तरकीबें यहाँ हर आयु वर्ग के लोगों के लिए बेशुमार है| इसलिए अगर आप ऐडवेंचर टूरिस्म या स्पोर्ट अथवा रोमांचकारी पर्यटन में रूचि रखते हैं तो जम्मू-कश्मीर के हर इलाके में आपके लिए कुछ न कुछ है.
|
|
|
|
|
|
|